जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शा.कन्या उ.मा.विद्यालय में कार्यक्रम का  आयोजित
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

अंबिकापुर 13 जनवरी 2026/  खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को अम्बिकापुर के शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों के बारे में युवाओं को बताया और इसे अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री रामकुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों हेतु काव्य-पाठ, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश कुमार झा, पार्षद श्री शैलेन्द्र सिंह, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय के प्राचार्य श्री आर एल मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार