March 23, 2026 4:19 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

रा.से.यो. के विशेष सात दिवसीय शिविर का ग्राम छिंदिया में भव्य समापन

सूरजपुर/13 जनवरी 2026/      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई द्वारा आयोजित विशेष सात दिवसीय शिविर का ग्राम छिंदिया में बड़े ही हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ समापन हुआ।
               समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एवं सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सिंह मरकाम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के प्राचार्य पी.सी. सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच अजय सिंह, शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दुबे, संकुल समन्वयक मनोज प्रजापति, पंच अमित सिंह, सचिव चौन साय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि शुक्ला, स्टाफ नर्स श्रीमती राजकुमारी गुप्ता, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता तुलेश सिंह, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिखा सिंह, शिक्षक मुकेश सिंह, अंजू कँवर, विनीता सिंह, सहायक शिक्षक भारती मरकाम, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंह मरावी सहित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं, रा.से.यो. स्वयंसेवक तथा सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

             कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा स्वागत गीत एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा द्वारा सात दिवसीय शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन के अनुसार शिविर के दौरान ग्राम छिंदिया में स्वच्छता अभियान चलाकर पाउच, पन्नी एवं पॉलीथिन एकत्र कर उनका नष्टीकरण किया गया। सड़कों, गलियों एवं मोहल्लों की साफ-सफाई की गई।
              सार्वजनिक स्थलों पर 17 हैंडपंपों के सामने सोखता गड्ढा निर्मित किए गए तथा 16 कचरा पेटियों का निर्माण कर ग्रामीणों को उनका उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन प्रातः योग एवं व्यायाम, स्वयंसेवकों के मोटिवेशन एवं करियर गाइडेंस हेतु बौद्धिक कक्षाएं, नारा लेखन, जागरूकता रैली, एनएसएस खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामूहिक चाय-नाश्ता एवं भोजन का आयोजन किया गया। शिविर को ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

                 विशिष्ट अतिथि डॉ. ऋषि शुक्ला ने युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया। यादवेंद्र दुबे ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए मातृभूमि एवं धर्म के प्रति समर्पण की भावना पर बल दिया। अध्यक्ष पी.सी. सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जीवनभर समाज सेवा की प्रेरणा देती है तथा व्यक्तित्व विकास इसका मुख्य उद्देश्य है।
               मुख्य अतिथि सुरेश सिंह मरकाम ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ग्राम को सचमुच निर्मल ग्राम बनाने का कार्य किया है। समापन अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को शिविर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक मनोज प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा ने किया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal