March 23, 2026 9:29 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने उदयपुर विकासखण्ड का किया दौरा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, एसडीएम तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, धान खरीदी केंद्र की देखी व्यवस्था

अंबिकापुर 16 जनवरी 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुक्रवार को उदयपुर विकासखण्ड का दौरा किया। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, धान खरीदी केंद्र डाँडग़ांव, तहसील एवं एसडीएम कार्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, जनपद पंचायत सीईओ श्री वेदप्रकाश गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर का किया निरीक्षण-
कलेक्टर दौरे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार बेस ऑनलाईन अटेंडेंस के अनुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति लगाएं, सभी शासन द्वारा निर्धारित समय में ड्यूटी करें व मुख्यालय में रहेंगे ताकि आमजनों को समय में ईलाज मिल सकें। उन्होंने केंद्र में जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को समय में प्रोत्साहन राशि भुगतान हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा, इस हेतु कार्ययोजना तैयार करें। वहीं उन्होंने अस्पताल में दन्त चिकित्सा सेवा हेतु भी आवश्यक तैयारी करने निर्देशित किया। शासन द्वारा निर्धारित लैब संबंधित सम्पूर्ण जांच अस्पताल में उपलब्ध हो, भर्ती मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन प्रदाय किया जाए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा कहा कि जल्द ही केंद्र में डी.एम.एफ. के माध्यम से चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक की भर्ती की जाएगी।

धान खरीदी केंद्र डाँडग़ांव का निरीक्षण कर किसानों से व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक-
उन्होंने केंद्र में टोकन व्यवस्था, धान उठाव, बारदाना उपलब्धता, रकबा समर्पण, डीओ, तौल सहित संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।उन्होंने उपस्थित किसानों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम,तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण-
कलेक्टर श्री वसंत ने इस दौरान एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं नायब तहसीलदार कार्यालय उदयपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विवादित प्रकरणों  अविवादित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर राजस्व मामलों फौती, नामांतरण, बंटवारा के लंबित प्रकरणों, आरबीसी 6-4, जाति आय, निवास प्रमाणपत्र के प्रकरणों की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को समय सीमा में शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण-
कलेक्टर ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला फुलचुहि का निरीक्षण कर शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं सहित शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने शिक्षकों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री वसंत ने विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बात की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र हरीजनपारा में बच्चों की उपस्थिति, कुपोषित बच्चों की संख्या व बच्चों को दिए जा रहे पौष्टिक आहार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गम्भीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर एनआरसी भेजना सुनिश्चित करें। बच्चों हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता समय पर केंद्र में उपस्थित रहें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें


किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें


किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र