सूरजपुर/16 जनवरी 2026/ खाद्य विभाग अंतर्गत जिले के शा.उ.मूल्य दुकान आश्रित ग्राम टईया ग्राम पंचायत चंदरपुर में नवीन संचालक नियुक्त किया जा रहा है। इसके लिए आमजनो सहकारी समितियों, वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय नगरीय निकाय को सूचित किया गया है।
शा.उ. मूल्य दुकान टईंया का संचालन करने के इच्छुक संस्था अपना आवेदन 29 जनवरी तक कार्यालयीन समय सायं 5.30 बजे तक खाद्य विभाग कार्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव सहित अन्य दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।









































































































