March 23, 2026 8:13 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

TET 2026 : परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए महत्वपूर्ण निर्देश

सूरजपुर/16 जनवरी 2026/       छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (TET-26) के लिए  परीक्षार्थियों हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
समय से पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र:-
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 02 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे ताकि फ्रिस्किंग और फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार बंद होने का समय:-
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से शुरू होगी, इसलिए मुख्य द्वार सुबह 9ः00 बजे बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3ः00 बजे प्रारंभ होगी और मुख्य द्वार दोपहर 2ः30 बजे बंद किया जाएगा।
ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य:-
परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में आना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित:-
परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। कान में किसी प्रकार का आभूषण भी नहीं पहना जा सकता।
           धार्मिक और सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
अनुचित साधन पर कड़ी कार्रवाई:-
परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। परीक्षार्थी केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन लेकर आएं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal