जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

धान उपार्जन कार्य प्रगति पर, अब तक 25.40 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी
जिले के 42 हजार 283 किसानों ने विक्रय किया धान

अंबिकापुर 17 जनवरी 2026/  जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार किसानों को त्वरित एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सुगम बनी हुई है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 25,40,550.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं, उपार्जित धान में से 11,02,830 क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है। धान उपार्जन प्रक्रिया में जिले के किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। वर्तमान में जिले में कुल 60,334 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 42,283 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। इससे स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में किसान शासन की धान उपार्जन व्यवस्था से लाभान्वित हो रहे हैं।

रकबा समर्पण की स्थिति
धान उपार्जन के अंतर्गत रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी नियमानुसार संचालित की जा रही है। जिले में अब तक 16,868 किसानों द्वारा रकबा समर्पण किया गया है। इन किसानों द्वारा कुल 1,342.11 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों की सुविधा के लिए डिजिटल टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी, त्वरित भुगतान तथा पारदर्शी प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार धान विक्रय कर शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार