February 5, 2026 8:39 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर ने पीएम श्री विद्यार्थियों/शिक्षकों को ग्रीन फ्लैग दिखाकर
कोलकाता साइंस सिटी के लिए
शैक्षणिक भ्रमण हेतु किया रवाना

सूरजपुर/17 जनवरी 2026/    पीएम श्री योजनांतर्गत  जिले के सात पीएम श्री विद्यालय के एक एक छात्र एवं शिक्षकों को  कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने ग्रीन फ्लैग दिखाकर एवं शिवानी जायसवाल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सूरजपुर ने पेन पैड देकर कोलकाता साइंस सिटी के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया।
             शैक्षणिक भ्रमण गत वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों शिक्षकों का चयन राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर किया गया है। शैक्षणिक भ्रमण कोलकाता साइंस सिटी का चयन  संबंधित सभी पीएमश्री विद्यालयों के प्राचार्य ने आयोजित बैठक में किया। यह विज्ञान केंद्र भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र है।


                इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है, जिससे उनका शैक्षणिक विजन व्यापक हो और वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वैज्ञानिक तर्क की कसौटी के आधार पर विज्ञान के अवधारणाओं के प्रति समझ विकसित कर सकें।
               इस अवसर पर भ्रमण के नोडल एवं जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू, एपीसी पीएम श्री प्रभारी दिनेश द्विवेदी, सहायक नोडल एवं प्राचार्य गोवर्धन सिंह एवं समग्र शिक्षा के कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें