अंबिकापुर: – शहर के उभरते खिलाड़ी दिव्यांश शर्मा ने हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नगर को गौरवान्वित किया है। दिव्यांश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

दिव्यांश शर्मा शिक्षिका गौरी शर्मा के सुपुत्र हैं। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी मई माह में पोलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहाँ वे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है।








































































































