सूरजपुर/19 जनवरी 2026/ आज एसडीएम भैयाथान द्वारा राजस्व विभाग की टीम एवं खाद्य निरीक्षक के साथ धान खरीदी केंद्र सलका भटगांव का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान केंद्र में उपलब्ध धान का मिलान किया गया, जिसमें कुल 4825 बोरी धान की जांच की गई।
जांच में कुल 1930 क्विंटल धान कम पाया गया। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए एसडीएम भैयाथान ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।









































































































