March 23, 2026 8:09 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

युवा उड़ान 2026 के आयोजन की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित

अंबिकापुर 19 जनवरी 2026/  जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिले के युवाओं के अध्ययन ,करियर और मार्गदर्शन कार्यक्रम “युवा उड़ान 2026” का आयोजन 22 जनवरी 2026 को कला केंद्र मैदान में प्रातः 11.00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफल आयोजन के उद्देश्य से आज अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य, एनएसएस, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड के प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में युवाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने कहा कि कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवा संगठनों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, अनुशासन व्यवस्था, स्वयंसेवकों की भूमिका तथा विद्यार्थियों की सहभागिता से जुड़े बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा कहा कि युवा उड़ान 2026 युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम से जोड़ते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाए।

बैठक में जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अनिल सिन्हा, पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पांडेय तथा समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना अधिकारी श्री सुनील तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal