June 22, 2026 4:31 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

धान उपार्जन केंद्रों का किया गया भौतिक सत्यापन, चंदौरा व लटोरी में पाई गई कमी

सूरजपुर/19 जनवरी 2026/     कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केंद्रों में भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की गई, जिसमें अनियमितताएं पाई जाने पर राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।
               गौरतलब है कि विगत दिवस धान उपार्जन केंद्र चंदौरा का भौतिक सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर, सीसीबी नोडल अधिकारी, खाद्य निरीक्षक प्रतापपुर एवं एसडब्लूयूसी प्रतापपुर के स्टाफ की उपस्थिति में किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान केंद्र में कुल 22 स्टेक में लगभग 1 लाख 52 हजार 607 बोरी धान भंडारित पाया गया। वहीं ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार उपलब्ध मात्रा 61,860.80 क्विंटल (1,54,652 बोरी) दर्शाई गई थी। इस प्रकार सत्यापन में 2,045 बोरी अथवा 818 क्विंटल धान की कमी पाई गई।
                इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र लटोरी का भौतिक सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सूरजपुर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान केंद्र में कुल 10,919 बोरी धान, जिसका वजन 4,367.6 क्विंटल है, कम पाया गया। धान उपार्जन केंद्रों में पाई गई इस कमी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal