March 23, 2026 12:34 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जन-जन को साक्षर बनाने कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने दिलाई शपथ

सूरजपुर/20 जनवरी 2026/     जिले को पूर्ण साक्षर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने सभी जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जन-जन को साक्षर बनाने की शपथ दिलाई।
             शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करेंगे तथा कर्तव्यपूर्ण भाव से इसमें सक्रिय योगदान देंगे। शपथ में यह भी प्रतिज्ञा की गई कि शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने हेतु अपने पूर्ण ज्ञान एवं कौशल का उपयोग किया जाएगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को साक्षर बनाने के लिए लोगों को निरंतर प्रेरित किया जाएगा।
              शपथ में यह संकल्प दोहराया गया कि देश का प्रत्येक नागरिक साक्षर बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और साक्षरता अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

             इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कहा कि साक्षरता किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो अब तक औपचारिक शिक्षा से वंचित रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जिले को पूर्ण साक्षर बनाने में योगदान दें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal