March 23, 2026 3:09 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा ओलंपिक 2025-26ः आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जनवरी

सूरजपुर/22 जनवरी 2026/    छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2025-26 का आयोजन किया जायेगा। सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेल के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। इस क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहां के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर, खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु सरगुजा ओलम्पिक 2025 आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रतिभागियों से पंजीयन हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
           पंजीयन प्रक्रिया 25 जनवरी 2026 तक किया जायेगा। पंजीयन ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से या ऑफलाईन के माध्यम से कि जायेगी। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड स्तर में होने वाले खेलो कि विवरणात्मक इस प्रकार है-तीरंदाजी (इंडियन राउंड 30 मी. 50 मी.) कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, एथलेटिक्स – (100मी., 200 मी., 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, 4.100 मी. रिले रेस) हॉकी, कुश्ती, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कराते – (जूनियर वर्ग बालक (14 से 15 आयु वर्ग) 42 केजी. – 47 केजी. जूनियर वर्ग बालक (16 से 17 आयु वर्ग) 55 केजी. 61 केजी. जूनियर वर्ग बालिका (14 से 15 आयु वर्ग) 42 केजी. – 47 केजी. जूनियर वर्ग बालिका (16 से 17 आयु वर्ग) 53 केजी.  – सीनि. पुरुष वर्ग वेट ग्रुप 60 केजी. – 67 केजी., सीनि. महिला वर्ग वेट ग्रुप में 55 केजी. – 61), रस्साकशी प्रदर्शनात्मक केवल महिला, जूनियर वर्ग बालक 03 वेट ग्रुप 57 केजी.,74 केजी. सीनियर वर्ग को लिए जूनियर वर्ग बालिका 03 वेेट ग्रुप 55 केजी., 62 केजी., 68 केजी. सीनि. पुरुष वर्ग 03 वेट ग्रुप 57 केजी., 65 केजी., 74 केजी. सीनि महिला वर्ग 03 वेट ग्रुप में 55 केजी. 62 केजी. 68 केजी. कुश्ती एवं हॉकी खेल विधा सीधे जिला स्तर से संभाग स्तर पर दल की भागीदारी होगी।
             यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 14 से 17 वर्ष एवं सीनियर वर्ग के लिए आयु बंधन नहीं है। खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन फॉर्म भरना अनिवार्य है। आयोजन में भाग लेने अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु खिलाड़ी कार्यालयीन दिवस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अधया विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्री बलवीर सिंह के मोबाईल नंबर 8319330487 में संपर्क कर सकते है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal