June 23, 2026 3:35 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्रभारी सचिव ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली विस्तृत समीक्षा

सूरजपुर/23 जनवरी 2026/  सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री सी. आर. प्रसन्ना एवं कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी, भंडारण एवं उठाव की स्थिति की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
                      प्रभारी सचिव श्री प्रसन्ना ने केशवपुर धान समिति का निरीक्षण करते हुए धान के सुरक्षित भंडारण, धान उठाव, संग्रहण केन्द्रों की स्थिति, बीज निगम से समितियों में प्राप्त खाद-बीज की जानकारी ली। इसके साथ ही अब तक की गई धान खरीदी, बारिश से बचाव हेतु की गई तैयारियों, समितियों के लिए अस्थायी भवन आवंटन, स्थायी भवन स्वीकृति, गोदाम व्यवस्था, किसानों को भुगतान की स्थिति, रकबा समर्पण एवं अवैध धान पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी समितियों में धान खरीदी कार्य पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से किया जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
                इसके पश्चात प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सोनगरा का दौरा किया। यहां टोकन सत्यापन, धान का भौतिक सत्यापन की जानकारी ली गई। उन्होंने किसानों से संवाद कर धान खरीदी के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान धान के नमूनों की जांच कर नमी की मात्रा मापी गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि किसानों के यहां धान का भंडारण मौके पर कम पाया गया, उनका रकबा समर्पण कराया गया।
                इसके अतिरिक्त प्रभारी सचिव श्री प्रसन्ना ने शक्कर कारखाना केरता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना उत्पादन की जानकारी लेते हुए शक्कर उत्पादन यूनिट का अवलोकन किया और संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
                  निरीक्षण के उपरांत प्रभारी सचिव श्री सी. आर. प्रसन्ना, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं एसडीएम प्रतापपुर द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश