March 24, 2026 2:21 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

“मेरा पहला वोट, देश के लिए” थीम पर भाजयुमो का संभागस्तरीय नव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

अंबिकापुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिया जी के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त संभाग मुख्यालयों में संभागस्तरीय नव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा संभाग द्वारा अंबिकापुर स्थित भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में “मेरा पहला वोट, देश के लिए” थीम पर आधारित नव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इसका मुख्य उद्देश्य नव मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराना, उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो सरगुजा जिला अध्यक्ष निशांत सिंह शोलू ने नव मतदाताओं से शीघ्र मतदाता पंजीकरण कराने का आग्रह किया एवं सभी युवा साथियों से अधिक से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही और अधिक सशक्त बन सकता है। नव मतदाता अपने पहले मतदान के माध्यम से न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रवेश करते हैं, बल्कि देश की नीति, दिशा और भविष्य निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा महामाया मंडल महामंत्री संजीव वर्मा, प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सिंह, अमोघ कश्यप एवं अभिनंदन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वीर सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन युवा पार्षद दीपक यादव ने किया।
इस नव मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा साथी एवं नव मतदाता उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र