March 23, 2026 11:11 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

“परीक्षा साथी सूरजपुर” विद्यार्थियों के शैक्षिक सशक्तिकरण की अभिनव पहल
गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने किया डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

सूरजपुर/27 जनवरी 2026/      सूरजपुर जिले के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए मानसिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “परीक्षा साथी सूरजपुर” (परीक्षा साथी सूरजपुर) डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस नवाचार का शुभारंभ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा किया गया।
               इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने सभी विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल छात्रों को न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन देगी, बल्कि परीक्षा के दौरान आने वाले मानसिक तनाव को भी दूर करने में सहायक सिद्ध होगी।
विद्यार्थियों के लिए समग्र सहयोग मंच:-
“परीक्षा साथी सूरजपुर” विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें परीक्षा की तैयारी के दौरान अतिरिक्त मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता होती है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:-
ऑनलाइन डाउट क्लीयरेंस के तहत विद्यार्थी अब केवल वीडियो देखने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि शिक्षकों के साथ ऑनलाइन मीटिंग शेड्यूल कर सीधे अपनी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे। इसके अलावा भावनात्मक फीडबैक के तहत परीक्षा के दौरान तनाव और घबराहट को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अपनी मनःस्थिति साझा करने का अवसर मिलेगा, जिससे शिक्षक उन्हें संवेगात्मक सहयोग प्रदान कर सकें।
           साथ ही इसमें विषय-वार वीडियो लेक्चर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसे अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयार वीडियो लेक्चर के माध्यम से कठिन विषयों का सरल एवं प्रभावी पुनरावर्तन संभव होगा।
           इसके शुभारंभ पर जिला प्रशासन ने कहा कि “परीक्षा साथी सूरजपुर केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का ऐसा मित्र है जो परीक्षा की तैयारी से लेकर उनके मानसिक स्वास्थ्य तक, हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।”
          इस पहल को सफल बनाने में जिले के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है, जिनमें श्वेता जायसवाल, प्रियंका सोनी, शिखा मिंज, दुष्यंत कुमार राजवाड़े, आमरीन, प्रीति आर्य, प्रीति द्विवेदी, सृष्टि उपाध्याय एवं वेदिका वर्मा शामिल हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

Cricket Live Score

Rashifal

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र