जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पिछले वर्ष के मुकाबले 96 प्रतिशत किसानों ने बेचा धान
जिले में 3.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

अंबिकापुर 30 जनवरी 2026/  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सरगुजा जिले में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है। समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचार के संदर्भ में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि जिले में धान बेचने वाले किसानों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले संतोषजनक है और अब तक 96.26 प्रतिशत किसान अपनी उपज बेच चुके हैं।

आंकड़ों में खरीदी की स्थिति
जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 60,832 किसान पंजीकृत हैं। दिनांक 29 जनवरी 2026 तक 50,840 किसानों द्वारा 3,12,050.52 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया जा चुका है। आज, 30 जनवरी को धान विक्रय हेतु 1,527 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 52,367 किसानों द्वारा धान विक्रय की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।

पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 2024-25 में कुल पंजीकृत 62,409 किसानों में से 54,400 किसानों (87.16 प्रतिशत) ने धान बेचा था। इसकी तुलना में इस वर्ष अब तक धान बेचने वाले किसानों की संख्या (52,367), पिछले वर्ष के कुल विक्रय करने वाले किसानों का 96.26 प्रतिशत है। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि जिले के अधिकांश किसानों ने अपने पंजीकृत रकबे का धान शासन को विक्रय कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसान बिना किसी असुविधा के अपनी उपज बेच पा रहे हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार