March 23, 2026 5:30 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अशासकीय विद्यालय फीस विनिमय अधिनियम 2020 के क्रियान्वयन हेतु जिला फीस निर्धारण समिति गठित

अंबिकापुर 30 जनवरी 2026/  छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित प्राधिकरण से विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा दिनांक 28 सितम्बर 2020 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनिमय अधिनियम 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला फीस निर्धारण समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में कलेक्टर, सरगुजा को अध्यक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सचिव नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह, शिक्षाविद् श्री आर. के. सेंगर, विधि विशेषज्ञ के रूप में अधिवक्ता श्री मनोज तिवारी, अशासकीय विद्यालयों के अभिभावक श्री तेज राय बेक एवं आनंगपाल दीक्षित, अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधक उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापुरनाका, अंबिकापुर के श्री सी. पी. सिंह तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य श्रीमती मीरा सिंह को सदस्य नामित किया गया है। जिला फीस निर्धारण समिति द्वारा अशासकीय विद्यालयों में शुल्क निर्धारण एवं विनियमन से संबंधित प्रकरणों का परीक्षण करते हुए अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal