February 5, 2026 5:47 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 31 जनवरी 2026 पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 30 एवं 31 जनवरी 2026 को जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया गया।
🔵 *प्रथम दिवस का निरीक्षण*
निरीक्षण के प्रथम चरण में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना जनकपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में संधारित अभिलेख, शस्त्रागार, मालखाना, पंजी संधारण एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर आईजी महोदय द्वारा निम्न निर्देश दिए गए—
अपराधों के निराकरण में गति लाई जाए
जप्ती माल (कोयला, कबाड़, मोटरसाइकिल आदि) का न्यायालयीन प्रक्रिया अनुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए
अपराध नियंत्रण हेतु आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाए
तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा एसडीओपी कार्यालय भरतपुर-जनकपुर का निरीक्षण किया गया।
🔵इसके उपरांत जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। कार्यालय में सीमित स्टाफ के बावजूद सुचारु कार्य संपादन पर आईजी महोदय द्वारा कर्मचारियों की सराहना की गई तथा बल की कमी को दूर करने हेतु आवश्यक प्रयास किए जाने की बात कही गई।
🔵 *द्वितीय दिवस आईजी महोदय द्वारा रक्षित केंद्र एमसीबी का किए निरीक्षण*
वार्षिक निरीक्षण के द्वितीय दिवस पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ में परेड की सलामी ली गई। इस दौरान परेड, मार्चपास्ट एवं स्कॉट ड्रिल का आयोजन
अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्नआउट का अवलोकन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया
🔵 परेड उपरांत रक्षित केंद्र का निरीक्षण आईजी महोदय द्वारा किया गया जिस दौरान
शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति, रख-रखाव, लॉगबुक एवं अभिलेखों की जांच
स्टोर शाखा में सामग्री के समुचित रख-रखाव, समयबद्ध वितरण एवं उपकरणों के नियमित मेंटेनेंस हेतु निर्देश
आर्म्स शाखा में हथियारों की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
🔵 *पुलिस दरबार का आयोजन*
आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक श्री हेमंत टोप्पो द्वारा रक्षित केंद्र मनेंद्रगढ़ में पुलिस दरबार आयोजित किया गया।
पुलिस दरबार में अधिकारी/कर्मचारियों की पदोन्नति, स्थानांतरण, आवास, बैरक आदि से संबंधित समस्याएं सुनी गईं एवं उनके यथासंभव निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
🔵 *उपस्थित अधिकारी*
निरीक्षण के दौरान—
पुलिस अधीक्षक, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.)
उप पुलिस अधीक्षक – श्रीमती तरसीला टोप्पो
एसडीओपी – श्री एलेक्सियस टोप्पो
नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी – श्रीमती दीपिका
रक्षित निरीक्षक – श्री हेमंत टोप्पो
सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें