June 28, 2026 1:42 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अग्रसेन भवन व रेवती रमन कॉलेज में नुक्कड़ नाटक कर बाल विवाह कुरूति पर दिया गया संदेश

सूरजपुर/10 फरवरी 2026/  राज्य स्तर से संचालित बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत आज सूरजपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग, यूनिसेफ एवं एग्रिकोन फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य से नाट्य एवं लोक कला समिति, शहडोल की टीम ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी।
  इस क्रम में दो स्थानों पर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम अग्रसेन भवन व रेवती रमन कॉलेज में आयोजित हुआ। नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की भी विस्तृत जानकारी आम जनमानस को दी गई।
  नाटक के माध्यम से लोगों को बाल विवाह न करने का संदेश दिया गया तथा बताया गया कि लड़की की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दंड के प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि लोग इस कुप्रथा के कानूनी परिणामों से अवगत हो सकें।
  कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में रेवती रमन कॉलेज में बाल विवाह मुक्त अभियान के नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवाई वितरण का कार्य भी किया गया, जिससे एक ही मंच से स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता दोनों का उद्देश्य पूरा हुआ।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश