June 20, 2026 1:10 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मैनपाट महोत्सव 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्ण देव साय 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ
कलेक्टर, एसपी ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम हेतु मैनपाट कार्यक्रम स्थल में अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

अंबिकापुर 11 फरवरी 2026/  मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर 13 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच एवं डोम, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, कलाकारों हेतु व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग, विभागीय स्टॉल, हितग्राहियों को सामग्री वितरण, लोकार्पण भूमिपूजन स्थल, मेला स्थल, हेलिपैड, बोटिंग प्वाइंट  सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ गरिमामयी ढंग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने कहा। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक जोगवत, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal