February 18, 2026 3:51 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मां महामाया एयरपोर्ट में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति पश्चात साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा की तिथि निर्धारित

अंबिकापुर 17 फरवरी 2026/  मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु पदवार पात्रतानुसार प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची को जारी कर 23 जनवरी 2026 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त 07 दावा आपत्ति का निराकरण किया गया। जिसके पश्चात चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के 01 पद हेतु 13 पात्र अभ्यर्थी, अकाउंटेंट के 01 पद हेतु 06 पात्र अभ्यर्थी एवं असीस्टेंट ग्रेड-3 के 01 पद हेतु 149 पात्र अभ्यर्थी हैं।

उन्होंने बताया कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं अकाउंटेंट से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत साक्षात्कार हेतु 09 मार्च 2026 प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय मां महामाया एयरपोर्ट में उपस्थित होंगे। वहीं असीस्टेंट ग्रेड-3 से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत कौशल परीक्षा हेतु 10 मार्च 2026  को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास, गांधी चौक अम्बिकापुर (सरगुजा) में उपस्थित होंगे।

उन्होंने बताया कि असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के विज्ञापन के उपरांत अपर्याप्त आवेदन तथा भर्ती नियम के अनुरूप अनुभव न होने के कारण उक्त पद के आवेदनों को चयन समिति के निर्णयानुसार निरस्त किया गया है। तथ उक्त पद हेतु पुनः विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के पात्रता में छूट (यदि कोई हो तो) 25 फरवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 के बीच वेबसाईट पर प्रकाशित किया जाएगा इच्छुक अभ्यर्थी उक्त सूचना के आधार पर पुनः आवेदन कर सकते है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूर्ण
आवास हितग्राहियों को हो रहा 90 दिवस का मजदूरी भुगतान
एक माह में हितग्राहियों के खातों में अंतरित हुए 1628.60 लाख रुपए
आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों को 61.97 लाख प्रोत्साहन राशि अंतरित
जिले में इस माह 1781 आवास का निर्माणकार्य पूर्ण
सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कुल 102210 आवास स्वीकृत हुए है। जिसमें से 80296 आवास पूर्ण हो चुके है।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
कोटवारी भूमि प्रकरण एक माह में निराकृत कर शासन के खाते में दर्ज करने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अतिक्रमण पर त्वरित कार्रवाई और डिजिटल रिकॉर्ड की शुद्धता पर जोर, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र के लिए चलेगा विशेष अभियान

Cricket Live Score

Rashifal