April 24, 2026 7:43 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

दिव्या सिंह सिसोदिया की मांग: सरगुजा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्राम चठिरमा को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का खेल केंद्र, क्रिकेट मैदान और अकादमी से बनेगा युवाओं का सुनहरा भविष्य

अम्बिकापुर/23/04/2026 सरगुजा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1 की सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम चठिरमा में क्रिकेट मैदान एवं अकादमी निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने एवं समस्त प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करते हुए विकास कार्य प्रारंभ कराने की मांग रखी है।
जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया ने ज्ञापन के माध्यम से सरगुजा कलेक्टर को अवगत कराया है कि ग्राम चठिरमा में प्लॉट नंबर 344, 345 एवं 346 का कुल 3.730 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें क्रिकेट मैदान एवं अकादमी का निर्माण कराए जाने से क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
श्रीमती सिसोदिया ने कहा है कि इस क्षेत्र में खेल अधोसंरचना का निर्माण न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करेगा, बल्कि इससे क्षेत्र में खेल संस्कृति और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि क्रिकेट संघ ने उक्त कार्य हेतु निर्धारित राशि 49,79,550/- की सहमति प्रदान कर दी है, तथा जन भावना के अनुरूप इस परियोजना को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

ज्ञापन में भूमि आवंटन, नामांतरण तथा निर्माण हेतु सभी अनुमतियां तत्काल पूर्ण करने का अनुरोध किया गया है। श्रीमती सिसोदिया ने प्रसन्नता जाहिर की है कि सरगुजा जिले को यह सौगात शीघ्र मिलेगी और आगामी सत्र से क्षेत्रवासी लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे, युवा मोर्चा महामंत्री अनीश सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
========

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश
संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने दी रूपरेखा की जानकारी
“पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने उदयपुर विकासखण्ड का किया दौरा
देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का अवलोकन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा अगले ग्रीष्म ऋतु तक हर घर में जल पहुंच जाए
रामगढ़ स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजनों की सुविधा हेतु मंदिर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक
बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश
नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई
समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, परीक्षार्थी 2 घंटा पूर्व पहुंचे केन्द्र
प्रातः 9ः30 बजे बंद हो जाएगा परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार, उसके बाद प्रवेश पूर्णतः वर्जित