April 26, 2026 11:09 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

घाटमपुर में भीषण अग्निकांड: दुकानों में लगी आग, दुकानदार की मौत, परिवार के 5 लोग झुलसे

कानपुर के घाटमपुर स्थित दीना मार्केट में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। करीब साढ़े तीन बजे तीन दुकानों में अचानक आग लग गई, जो कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई। इस दर्दनाक घटना में 70 वर्षीय दुकानदार रामकिशन की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से ऊपर फंसे लोगों को बाहर निकाला और लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे में रामकिशन की पत्नी गोमती, बेटा हरिओम, बहू श्रेया, चार माह का पोता शिवार्थ और भतीजी आयुषी झुलस गए हैं। सभी घायलों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, क्योंकि आग ने दुकान और घर दोनों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

ईपीएफओ का “निधि आपके निकट 2.0” अभियान: अब जिला स्तर पर मिलेगी पीएफ, पेंशन और यूएएन समस्याओं का त्वरित समाधान

27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में विशेष शिविर, कर्मचारियों और पेंशनधारकों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी सुविधा

पीएफ दावा, केवाईसी अपडेट, यूएएन सक्रियण और पेंशन मामलों का मौके पर निस्तारण

ईपीएफओ की पहल से क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर कम होंगे, शिकायत समाधान प्रक्रिया बनेगी आसान

Cricket Live Score

Rashifal