June 19, 2026 10:32 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जमशेदपुर में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली पोल में आग की घटनाएं, दुकानदारों के लिए चेतावनी जारी

जमशेदपुर: जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर में बिजली के पोलों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। खासकर मानगो क्षेत्र में लगभग रोज़ ऐसी घटनाएं देखी जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

शनिवार को भी एक ऐसी ही घटना सामने आई, जब ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कॉलोनी में अचानक एक बिजली के पोल में आग लग गई। आग की चपेट में पोल के ठीक नीचे लगा एक फल का ठेला भी आ गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे खतरा और अधिक बढ़ गया है।

प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और निम्न बातों का पालन करें—

बिजली के पोल के बिल्कुल नीचे या पास में दुकान या ठेला न लगाएं।

पोल के आसपास कचरा, सूखे पत्ते या ज्वलनशील सामग्री न फेंकें।

कहीं भी खुले या लटकते बिजली के तार दिखें तो तुरंत बिजली विभाग को सूचित करें।

आग की स्थिति में तुरंत सुरक्षित दूरी बनाए रखें और भीड़ न लगाएं।

अधिकारियों ने कहा है कि थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है, इसलिए लोग सतर्क रहें और नियमों का पालन करें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal