April 29, 2026 10:36 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विकासखण्ड अम्बिकापुर का किया दौरा
आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का निरीक्षण कर शेष कार्ड जल्द बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश
सियान गुड़ी का अवलोकन कर वृद्धजनों हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने दिए निर्देश
सीएमटीसी का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के साथ विकासखण्ड अम्बिकापुर का दौरा किया। उन्होंने यहां आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर, सियान गुड़ी, सीएमटीसी सेंटर सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

बकिरमा में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा
कलेक्टर श्री वसंत ने ग्राम बकिरमा में आयोजित आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को शेष आयुष्मान कार्ड जल्द बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बेहतर ईलाज की सुविधा मिलेगी, इसलिए दूसरों को भी शिविर की जानकारी दें और लाभ लेने प्रेरित करें। शिविर में लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के साथ ही योजना के लाभ के बारे में भी बताया गया।
इसके पश्चात उन्होंने बकिरमा में विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान नवीन पंचायत भवन,अटल डिजिटल सुविधा केंद्र तथा मनरेगा अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी का निरीक्षण किया।

सियान गुड़ी का किया निरीक्षण-
कलेक्टर श्री वसंत ने अम्बिकापुर में निर्मित सियान गुड़ी वृद्धजनों हेतु डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भवन,विभिन्न कक्षों, परिसर सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शुभारंभ से पूर्व जल्द सारी व्यवस्थाएं सुढृढ़ कर ली जाएं। वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्था दुरुस्त हो।

सीएमटीसी का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने अम्बिकापुर में निर्मित समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि यहां वर्तमान में 50 महिलाओं के प्रशिक्षण हेतु आवासीय व्यवस्था है तथा अब तक तीन बैच का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। कलेक्टर ने प्रशिक्षण हेतु आवसीय व्यवस्था 50 से 100 करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षों का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार अधोसंरचना विकास हेतु भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

– 1 मई से 30 मई  तक चलेगा मकानसूचीकरण कार्य – एचएलओ ऐप के माध्यम से होगी डेटा एंट्री

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

– 12वीं में 86.46 प्रतिशत व 10वीं में 82.75 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

– पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं के परिणाम में 14 प्रतिशत व 10वीं में 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

– बेटियों ने एक बार फिर मारी बाजी, बालकों से आगे रहीं बालिकाएं

भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026‘ का आयोजन

21, 22 एवं 23 अगस्त को सर्वाेच्च न्यायालय परिसर में लगेगी विशेष लोक अदालत

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास

सुलह बैठकों का दौर 21 अप्रैल से आरंभ – गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026

‘सही दवा – शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

– सहायक संचालक एवं औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच कर 03 प्रकार की औषधियां की फ्रीज

27 अप्रैल से 11 मई तक लगातार जारी रहेगा अभियान – सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का सूरजपुर प्रवास

– सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास भोजन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा

– उचित मूल्य दुकानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर जताई अप्रसन्नता

– अनियमितता बरतने वाली दुकान संचालक एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

‘‘डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी‘‘ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ

– छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की नई पहल – श्रमिकों को कौशल अनुसार मिलेगा त्वरित रोजगार

– नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार मिलेंगे उपयुक्त श्रमिक, रोजगार प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी

– गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप्लिकेशन