April 29, 2026 10:37 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अग्निवीर भर्ती 2026-27: सूरजपुर में लिखित परीक्षा पूर्व निःशुल्क प्रशिक्षण 04 मई से होगा प्रारंभ

सूरजपुर/29 अप्रैल 2026/      भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा (सीईई) की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
               उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भर्ती 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 को पूर्ण हो चुकी है तथा ऑनलाइन लिखित परीक्षा जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है। युवाओं को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए समुचित तैयारी कराने के उद्देश्य से यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 04 मई 2026 से 04 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
               इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल https:\\erojgar.cg.gov.in पर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
                जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सूचना अपने नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करें, जिससे अधिक से अधिक युवा इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
              सेना में करियर बनाने का सपना देखने वाले सूरजपुर जिले के युवाओं से आग्रह है कि वे इस निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर न चूकें और समय सीमा से पूर्व आवेदन सुनिश्चित करें।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

– 1 मई से 30 मई  तक चलेगा मकानसूचीकरण कार्य – एचएलओ ऐप के माध्यम से होगी डेटा एंट्री

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

– 12वीं में 86.46 प्रतिशत व 10वीं में 82.75 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

– पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं के परिणाम में 14 प्रतिशत व 10वीं में 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

– बेटियों ने एक बार फिर मारी बाजी, बालकों से आगे रहीं बालिकाएं

भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026‘ का आयोजन

21, 22 एवं 23 अगस्त को सर्वाेच्च न्यायालय परिसर में लगेगी विशेष लोक अदालत

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास

सुलह बैठकों का दौर 21 अप्रैल से आरंभ – गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026

‘सही दवा – शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

– सहायक संचालक एवं औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच कर 03 प्रकार की औषधियां की फ्रीज

27 अप्रैल से 11 मई तक लगातार जारी रहेगा अभियान – सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का सूरजपुर प्रवास

– सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास भोजन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा

– उचित मूल्य दुकानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर जताई अप्रसन्नता

– अनियमितता बरतने वाली दुकान संचालक एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

‘‘डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी‘‘ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ

– छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की नई पहल – श्रमिकों को कौशल अनुसार मिलेगा त्वरित रोजगार

– नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार मिलेंगे उपयुक्त श्रमिक, रोजगार प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी

– गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप्लिकेशन