अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2026/ कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा तथा खरीफ वर्ष 2026 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु सरगुजा संभाग की संभाग स्तरीय बैठक 06 मई 2026 को प्रातः 11रू00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी।






































































































