June 22, 2026 1:55 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आमदरहा में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक – कलेक्टर श्री वसंत
गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सर्वे टीम को दिए निर्देश

अम्बिकापुर 01 मई 2026/   जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण के तहत जिले के प्रत्येक मकानों का भौतिक सत्यापन करते हुए उसकी स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत जानकारियों का संकलन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनगणना कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम पंचायत आमदरहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों से जनगणना प्रक्रिया की जानकारी ली तथा कार्य की गुणवत्ता के साथ समय पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण नागरिकों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई समस्त जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एकत्रित आंकड़ों को सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहित किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति विशेष की पहचान, नाम अथवा पता सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने जनगणना के नाम पर होने वाले संभावित फर्जीवाड़े से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि नागरिक केवल शासन द्वारा अधिकृत प्रगणकों को ही सही एवं सत्य जानकारी प्रदान करें।

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार श्री  कृष्णा कवंर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal