जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

‘‘सही दवा – शुद्ध आहार‘‘ अभियान: कॉस्मेटिक एवं दवा दुकानों का सघन निरीक्षण, निजी अस्पतालों में कोल्ड चैन की जांच


सूरजपुर/01 मई 2026/ राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में ‘सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान जिले में निरंतर संचालित है। यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक लगातार जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत राज्य में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त दवाओं तथा खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सघन जांच एवं कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

चतुर्थ दिवस: प्रतापपुर में कॉस्मेटिक एवं दवा दुकानों का निरीक्षण:-
अभियान के चतुर्थ दिवस को कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा औषधि प्रकोष्ठ हेतु गठित जांच टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में कॉस्मेटिक दुकानों का निरीक्षण किया। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत जिला सूरजपुर के तहसील मुख्यालय प्रतापपुर में 04 कॉस्मेटिक दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 01 कॉस्मेटिक दुकान से नेल पोलिश का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। इसके साथ ही 02 दवाई दुकानों में सघन जांच की गई एवं 01 दवाई दुकान से औषधि का नमूना संकलित कर गुणवत्ता जांच हेतु राज्य औषधि परीक्षण शाला भेजा गया।

पंचम दिवस: निजी अस्पतालों में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन की जांच:-
अभियान के पंचम दिवस को गठित जांच टीम ने अस्पतालों एवं अस्पतालों से जुड़ी फार्मेसी में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चौन स्टोरेज परिसरों की जांच की। इस दौरान सूरजपुर जिला मुख्यालय अंतर्गत पांच निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वैक्सीन के संधारण एवं कोल्ड चौन को मेंटेन करने हेतु अस्पताल प्रबंधन तथा संबंधित फार्मेसी दुकानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यवाही में सक्रिय रहे अधिकारी:-
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सहायक संचालक (औषधि) श्री राम ब्रिजेश प्रजापति, औषधि निरीक्षक श्री अमरेश तिर्की, औषधि निरीक्षक श्री जय प्रकाश शर्मा एवं नमूना सहायक सुश्री दीपा साहू सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की उपस्थिति में समस्याओं का किया गया निराकरण

– आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

– सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 437 आवेदन हुए प्राप्त

जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत आमदरहा में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक – कलेक्टर श्री वसंत
गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए सर्वे टीम को दिए निर्देश