June 20, 2026 12:35 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कास्मेटिक दुकानों की सघन जांच, बिना बैच व एक्सपायरी उत्पाद बेचने पर रोक

अम्बिकापुर 01 मई 2026/  छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा कलेक्टर, अंबिकापुर जिला सरगुजा के निर्देशानुसार 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जिले में 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत अभियान के प्रथम चरण के चतुर्थ दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में कास्मेटिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

30 अप्रैल 2026 को कुल 08 कास्मेटिक प्रतिष्ठानों-रवि श्रृंगार, नीतू श्रृंगार, किवी सुपर मार्केट (लुण्ड्रा), नूर श्रृंगार, सहेली स्टोर, विविधा किराना स्टोर (बतौली), खुश्बू श्रृंगार एवं प्रज्ञा श्रृंगार (रघुनाथपुर)-का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कास्मेटिक उत्पादों के बैच क्रमांक, निर्माण तिथि एवं अवसान (एक्सपायरी) तिथि की जांच की गई। बिना बैच क्रमांक एवं निर्माण/अवसान तिथि वाले उत्पादों के विक्रय पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों को एलोपैथिक दवा युक्त कास्मेटिक उत्पादों का संधारण नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कास्मेटिक उत्पादों का क्रय केवल अधिकृत थोक विक्रेताओं से ही किया जाए तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए ही आमजन को विक्रय किया जाए।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal