जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य 30 मई तक, चार्ज अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सूरजपुर/02 मई 2026/ शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर पहुंचकर सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण अभियान 1 मई से 30 मई 2026 तक निरंतर संचालित होगा।

प्रथम दिवस पर प्रगणक दलों को किया गया विधिवत रवाना किया:-
     अभियान के प्रथम दिवस पर चार्ज अधिकारियों ने जनगणना कार्य के लिए प्रगणक दलों को विधिवत रवाना किया। प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर प्रगणक दलों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। दलों द्वारा कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने हेतु पूरी तत्परता के साथ कमर कस ली गई है। प्रत्येक घर तक पहुंचकर सटीक जानकारी संकलित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में चार्ज अधिकारी ने किया निरीक्षण:-
द्वितीय दिवस पर चार्ज अधिकारी द्वारा प्रगणकों के मकान सूचीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत शिवनंदनपुर, नगर पंचायत विश्रामपुर सहित ग्राम पंचायत पर्री, लटोरी, कुबेरपुर, महोली एवं चोंगा इत्यादि स्थानों पर पहुंचकर सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही प्रगणकों की प्रगति रिपोर्ट की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देश पर सतत मॉनिटरिंग, आम नागरिकों से सहयोग की अपील:-
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य 1 मई से सुचारु रूप से संचालित है। जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणक दलों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। नागरिकों की सहभागिता से ही जनगणना का यह ऐतिहासिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकेगा।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
सुशासन तिहार 2026 संवाद से समाधान तक
सखौली के शिव कुमार दुबे को मिला वृद्धावस्था पेंशन का सहारा, अब सम्मान से बीतेगा जीवन
जन समस्या निवारण शिविर में मांग आवेदन का त्वरित हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 की हुई शुरूआत

अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 एवं नगरीय निकायों में 42 आवेदन दर्ज

– ’’सुशासन तिहार में हर आवेदन को मिलेगा विशिष्ट क्रमांक, एनआईसी पोर्टल पर हो रही ऑनलाइन प्रविष्टि’’