June 29, 2026 6:38 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मैनपाट में गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर सहायक एवं उप अभियंता को ’कारण बताओ’ नोटिस जारी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का कलेक्टर ने लिया संज्ञान, तीन दिवस के भीतर मांगा जवाब

अम्बिकापुर 07 मई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के मैनपाट विकासखण्ड के कदनई से लौटा भावना मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क की खराब गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों की अनदेखी करने पर संबंधित सहायक अभियंता और उप अभियंता को श्कारण बताओश् नोटिस जारी किया है।

हाथ से सड़क उखाड़ने का वीडियो हुआ था वायरल
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें मैनपाट विकासखण्ड में बन रही एक सड़क को एक स्थानीय महिला द्वारा अपने हाथों से उखाड़ती नजर आ रही थी। इस वीडियो के संज्ञान में आते ही कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि सड़क निर्माण में विभागीय मानकों का पालन नहीं किया गया है, जो सीधे तौर पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है।

अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना क्रियान्वयन इकाई-01, अम्बिकापुर के श्री चार्ल्स रोशन एक्का, सहायक अभियंता एवं श्री कार्तिक केरकेट्टा, उप अभियंता को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब तलब किया गया है।

तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि अधिकारियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। समय-सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री वसंत ने संबंधित विभाग के मुख्य कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं निर्माण कार्य की गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश