May 25, 2026 12:57 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास
जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

अम्बिकापुर 24 मई 2026/  छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जशपुर जिले के होनहार धावक अनिमेष कुजुर ने फेडरेशन कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ मात्र 10.15 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अनिमेष कुजुर की यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और संकल्प का प्रतीक बन गई है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जशपुर की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचना उनकी अथक मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की प्रेरक कहानी को दर्शाता है। प्रदेशभर में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अनिमेष की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अनिमेष कुजुर को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। अनिमेष ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक सफलता हासिल करेंगे। मंत्री श्री अग्रवाल ने अनिमेष कुजुर के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करने का कार्य करेंगे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

माटीपुत्र अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर रचा नया राष्ट्रीय इतिहास
जशपुर की गलियों से कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुँचा छत्तीसगढ़ का गौरव, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है – श्री राजेश अग्रवाल
धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लक्ष्मणगढ़, शंकरपुर, कुमदेवा और सायर में मंदिर विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

’’9 किमी पीठ पर लादकर सास को पेंशन दिलाने ले जाने” संबंधी समाचार भ्रामक, जांच में तथ्य गलत पाए गए
बैंक मित्र घर-घर पहुंचकर पेंशन भुगतान एवं बैंकिंग सम्बन्धी समस्या का कर रहे हैं समाधान
बैंक द्वारा हितग्राही सोमारी का ई-केवाईसी एवं मोबाइल नम्बर किया गया लिंक, पूर्व की भांति अब गांव में ही पेंशन भुगतान की सुविधा होगी प्राप्त

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया शिव मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन
राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है-श्री राजेश अग्रवाल

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक भूलन सिंह मरावी

– सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ,विभिन्न योजनाओं की मिली जानकारी

– शिविर अंतर्गत समस्याओं और शिकायतों के 217 आवेदन प्राप्त

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की विभागवार समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

’’संवेदनशीलता के साथ हो आमजन की समस्याओं का समाधान’’ – कलेक्टर

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविरों के सुचारू संचालन पर दिया विशेष जोर

पीएम आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की गहन समीक्षा, धीमी प्रगति वाले पंचायतों पर सख्ती

‘‘तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर‘‘ अभियान का हुआ आगाज

– यूनिसेफ और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का संयुक्त तत्वाधान

– मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण लेने सूरजपुर जिले से एडल्ट लीडर्स हुए शामिल

Cricket Live Score

Rashifal