June 3, 2026 12:37 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिया गया संदेश

अम्बिकापुर 31 मई 2026/ अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, जिला सरगुजा द्वारा पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मंजूषा भगत रहीं। कार्यक्रम की प्रस्तावना उप संचालक समाज कल्याण श्री व्ही.के. उके द्वारा प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि तंबाकू सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह पारिवारिक सुख-शांति एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू विभिन्न गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है तथा व्यक्ति की प्रगति में बाधक बनता है। बेहतर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवा बिहान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी और युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें