June 2, 2026 11:52 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सुशासन तिहार 2026: महेशपुर शिविर में 648 आवेदनों के निराकरण की दी गई जानकारी

सूरजपुर/31  मई 2026/  सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत महेशपुर में 29 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। महेशपुर क्लस्टर में शामिल 19 ग्राम पंचायतों के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।
                    शिविर में क्लस्टर की 19 ग्राम पंचायतों से विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 648 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 627 मांग संबंधी आवेदन तथा 21 शिकायतें शामिल थीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित नागरिकों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं की गई कार्यवाही की जानकारी दी।
                   शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। खाद्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए तथा एक हितग्राही को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत लटोरी निवासी जमुना पिता नेम प्रसाद को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिले की लखपति दीदी को सम्मानित किया गया तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा 13 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।
                शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 189 मांग एवं 6 शिकायतें शामिल थीं। इनमें पंचायत विभाग के 52, राजस्व विभाग के 40, खाद्य विभाग के 30, पशुधन विभाग के 20, सीएसईबी के 10, महिला एवं बाल विकास विभाग के 6 सहित अन्य विभागों के आवेदन शामिल रहे। सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
                कार्यक्रम में श्रीमती स्वाती संत सिंह (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सूरजपुर), श्री मनमथ बछाड़ (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत सूरजपुर), श्रीमती किरण केराम सिंह (जिला पंचायत सदस्य), श्री मोहरलाल चेरवा, श्रीमती सीमा सिंह, श्री दशरथ सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें