June 2, 2026 11:11 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत घर-घर होगा सर्वेक्षण, असाक्षरों की होगी पहचान

सूरजपुर/31 मई 2026/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में असाक्षर व्यक्तियों की पहचान के लिए व्यापक सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे वयस्कों को साक्षर बनाना है, जिन्होंने औपचारिक स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की है।
                  कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता, व्यावसायिक कौशल तथा बुनियादी शिक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
                  कलेक्टर के निर्देशानुसार असाक्षरों की पहचान के लिए ग्राम, पारा, टोला एवं मोहल्ला स्तर पर सघन घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड में ग्राम प्रभारी अथवा वार्ड प्रभारी के नेतृत्व में 10 से 15 सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। टीम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बेरोजगार युवक-युवतियां तथा अन्य शासकीय एवं अशासकीय सदस्य शामिल किए जाएंगे।
                सर्वेक्षण कार्य निर्धारित प्रपत्र 1, 2, 3, 4ए, 4बी, 5 एवं 6 में पूर्ण किए जाने के पश्चात उल्लास मोबाइल एप के माध्यम से स्वयंसेवी शिक्षकों एवं असाक्षर शिक्षार्थियों का चिन्हांकन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि की जाएगी। साथ ही प्रत्येक 8 से 10 असाक्षर व्यक्तियों के लिए एक साक्षरता केन्द्र का चयन किया जाएगा। यथासंभव विद्यालयों को साक्षरता केन्द्र के रूप में चिन्हित किया जाएगा।
                 कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित शिक्षार्थियों को उल्लास साक्षरता केन्द्रों में नियमित पठन-पाठन कराया जाएगा तथा उन्हें आगामी महापरीक्षा अभियान माह सितम्बर 2026 में सम्मिलित कराया जाएगा। सर्वेक्षण पूर्ण होने के बाद आयोजित होने वाली इस महापरीक्षा में चिन्हित सभी असाक्षर व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें