August 6, 2026 3:51 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

अम्बिकापुर 07 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में शामिल हुए तथा विभिन्न मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से यह जानकारी भी ली जा रही है कि कौन-कौन लोग योजनाओं से वंचित हैं, किसे लाभ मिल रहा है तथा क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनसेवाओं से संबंधित क्या समस्याएं और शिकायतें हैं।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर केवल आवेदन प्राप्त करने का मंच नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके प्रभावी निराकरण का माध्यम है। पूर्व में कई बार लोग आवेदन जमा कर देते थे, लेकिन उनके समाधान की जानकारी नहीं मिल पाती थी। इस बार प्राप्त मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर उनके निराकरण के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है अथवा गांव के विकास से जुड़ी कोई समस्या या मांग है तो वे खुलकर अपनी बात रखें, ताकि उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर में सुशासन तिहार के अंतर्गत लगभग 26 विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए, जहां सभी विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा लाभ लेने के प्रेरित किया। आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। वहीं टीबी मुक्त सरगुजा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ‘‘खुशियों की चाबी’’ प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं टीबी किट तथा खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकिल वितरण किया गया।

शिविर में कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 464 मांग संबंधी एवं 37 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, जनपद सदस्य श्री इंद्रप्रकाश , राम कुमारी रात्रे एवं लुण्ड्रा एसडीएम श्री विनय सोनी, तहसीलदार सुश्री चित्ररेखा , जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रीति भगत, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें