जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित होगी साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक।

अंबिकापुर 28 दिसंबर 2025/   जिले में सप्ताह में मंगलवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक अब आगामी सप्ताह से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे से जिला कलेक्टरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सर्व कार्यालय एवं विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर समय सीमा की बैठक में  व्यक्तिगत रूप से अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा है। उन्होंने निर्देश जारी कर कहा है कि यदि कोई अधिकारी शासकीय कार्य या अन्य कारणों से बैठक में अनुपस्थित रहता है, तो बैठक से 01 दिवस पूर्व अनुमति अवश्य प्राप्त करनी होगी। अपनी अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में विभाग के ऐसे अधिकारी को बैठक में भेजा जाये, जिसे विभागीय कार्यों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो। आदेशानुसार समस्त तहसीलदार एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रथम एवं तृतीय सोमवार में आयोजित होने वाले समय-सीमा की बैठक में उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वितीय एवं चतुर्थ सोमवार में आयोजित होने वाले समय-सीमा की बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

सफलता की कहानी
श्रमिक की बेटी के सपनों को लगा ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ से पंख
भिट्ठीकला की ममता अब नर्सिंग क्षेत्र में संवारेगी भविष्य, मुख्यमंत्री और श्रम विभाग का जताया आभार