February 5, 2026 5:42 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

प्रत्येक माह की 07 तारीख को रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस।

अंबिकापुर 30 दिसंबर 2025/  जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हर माह की 07 तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ आवास दिवस भी मनाया जाएगा। जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में मजबूती आएगी तथा योजना से संबंधित समस्याओं का निराकरण होगा। चावल उत्सव के साथ प्रत्येक माह की सात तारीख को रोजगार दिवस एवं आवास दिवस आयोजित होगा।
सीईओ श्री अग्रवाल ने इस संबंध में सभी जनपद पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें आवास दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों की सूची का वाचन, 90 दिवस के संबंध में जानकारी, शीघ्र आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों का सम्मान, लंबित किश्तों का त्वरित हस्तांतरण, मनरेगा की मजदूरी भुगतान की चर्चा, आवास में आ रही समस्याओं का निदान, सामग्री की उपलब्धता, आवास की गुणवत्ता तथा उससे संबंधित तकनीकी बिन्दुओं की जानकारी आदि एवं लाभार्थियों की समस्याओं के निदान हेतु टोल फ्री नंबर 1800-232-1290 के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश भी दिए गए है। आवास दिवस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के आवास में आने वाली समस्याओं को दूर करना तथा आवास हितग्राहियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना जिससे आवास निर्माण कार्य में गति आए।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें