February 5, 2026 4:06 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सीईओ जिला पंचायत ने प्रेमनगर क्षेत्र का भ्रमण कर आवास योजना की समीक्षा की।

सूरजपुर/30 दिसंबर 2025/    कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले द्वारा आज जनपद पंचायत प्रेमनगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों की स्थिति का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया गया।
               भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को भी तय समय में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को दिए।
           इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कार्यरत मजदूरों से चर्चा कर समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अन्नपूर्णा में नाला सफाई एवं निर्माण कार्य, ग्राम फूलकोना में डूडूमझरिया आंगनबाड़ी भवन निर्माण, ग्राम पंचायत भगवानपुर में कोसमपारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा राम नंदे आत्मज कुंजीलाल के डबरी निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया।
          इसके अलावा ग्राम पंचायत खजूरी कंचनपुर, ब्रह्मपुर, अभयपुर, चंदननगर रघुनाथपुर एवं नमना में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर सभी आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें