अंबिकापुर 06 जनवरी 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले में संचालित समस्त निजी पैथोलैब/डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों की समीक्षा बैठक 07 जनवरी 2026, दिन बुधवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12ः00 बजे से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय स्थित मंथन सभाकक्ष में संपन्न होगी। बैठक में निजी पैथोलैब/डायग्नोस्टिक सेंटरों से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण के संबंध में चर्चा की जाएगी। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं (अनुज्ञापन) अधिनियम, 2010 के अंतर्गत निर्धारित मापदण्डों एवं नियमों के पालन पर विस्तार से विचार किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी संबंधित पैथोलैब/डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अस्पताल/संस्थान के अनुज्ञापन प्रमाण पत्र एवं समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।








































































































