March 23, 2026 2:00 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

फील्ड टेक्निशियन के 250 पदों पर भर्ती हेतु 12 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

अंबिकापुर 06 जनवरी 2026/  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर द्वारा 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक  Shram In Talent Pvt. Ltd.  के संचालक श्री विभान्शु लोधी उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से फील्ड टेक्निशियन के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी.टेक एवं बी.ई. उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक संभावित वेतन देय होगा। यह नियुक्तियां सरगुजा संभाग, छत्तीसगढ़ के लिए की जाएंगी। प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की समस्त शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा जिला रोजगार कार्यालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी। जिले के इच्छुक एवं पात्र आवेदक/आवेदिकाएं अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ
आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और तिलहन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने लगाया साल का पौधा
दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले प्रयासों से किसानों को मिल रहा है लाभ
स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहीमूलक सामग्रियां की गई वितरित-

सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ- प्रतिभाओं के महासंगम में चमका युवा हुनर
2000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाओं में मुकाबले-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा ’यह खिलाड़ियों का महाकुंभ’
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी गीता फोगाट ने दिया सफलता का मंत्र

Cricket Live Score

Rashifal