June 22, 2026 12:13 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का किसान हित में बड़ा निर्णय
05 एवं 06 फरवरी को होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

सूरजपुर/04 फरवरी 2026/      मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि में दो अतिरिक्त दिवस की वृद्धि करते हुए आगामी 05 एवं 06 फरवरी 2026 को पुनः धान खरीदी किए जाने का निर्णय लिया गया है।
              इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि को किसानों के हित में 05 एवं 06 फरवरी तक बढ़ाया गया है।
                  निर्देशों के तहत ऐसे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया था, किंतु जिनका सत्यापन नहीं हो सका, तथा वे किसान जिनके आवेदन का सत्यापन उपरांत धान पाया गया है, पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त कर चुके वे किसान, जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि में धान विक्रय नहीं कर पाए थे, उनका धान भी इन दो अतिरिक्त दिनों में खरीदा जाएगा।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 05 एवं 06 फरवरी को जिले के समस्त धान खरीदी केन्द्रों में पात्र किसानों का धान सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से खरीदा जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal