March 30, 2026 7:19 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ने दूर की बलवीर की चिंता
कच्चे मकान के गिरने के डर से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में संवर रहा भविष्य

अंबिकापुर 08 फरवरी 2026/  सरकार की हितग्राही मूलक योजनाएं जरुरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाले निवासी श्री बलवीर मझवार जिनका वर्षों पुराना कच्चा घर बरसात में गिर गया था। सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था।

श्री मझवार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रही है और वे केवल थोड़ी-बहुत खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं, जिससे परिवार का जैसे-तैसे गुजारा चलता था। ऐसे में पक्के घर का सपना अधूरा ही लग रहा था। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवेदन किया, जो स्वीकृत हो गया।

योजना के तहत मिली सहायता से आज उनका पक्का घर बनकर तैयार हो गया है। नए घर में शिफ्ट होने के बाद वे बेहद खुश है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें बरसात और मौसम की मार का डर नहीं रहेगा, और उनको एक सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा।

श्री बलवीर मझवार ने अपने पक्के घर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना ने उनके जैसे गरीब परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिले में अनेक जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर की सौगात मिल रही है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और वे सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आवास में जीवन यापन कर पा रहे हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत