March 30, 2026 12:25 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा ओलम्पिक अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी 2026 तक अम्बिकापुर में

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/ बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष सरगुजा ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएँ तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी 12 विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 28 दिसम्बर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन किया गया। सरगुजा संभाग के 6 जिलों से कुल 3,49,370 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया, जिनमें 1,59,712 पुरुष एवं 1,89,658 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सर्वाधिक 43,870 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स स्पर्धा में पंजीयन कराया।

द्वितीय चरण के अंतर्गत 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच संभाग के सभी 32 विकासखण्डों में विकासखण्ड स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शासन द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवागमन एवं भोजन की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई।

अब प्रतियोगिता के तृतीय चरण में जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जो सभी जिला मुख्यालयों में संपन्न होंगे। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे, जबकि हॉकी एवं कुश्ती के पंजीकृत खिलाड़ी सीधे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों में फरवरी माह के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित किए जा रही हैं।

अम्बिकापुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशासन द्वारा परिवहन, भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 2000, 1500 एवं 1000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं दलीय खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को क्रमशः 4000, 3000 एवं 2000 की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। जिला स्तरीय आयोजन हेतु संबंधित जिले के कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

सरगुजा ओलम्पिक के चौथे एवं अंतिम चरण में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में 31 जनवरी 2026 को आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई, जिसमें सभी जिलों से आने वाले लगभग 3,500 से 4,000 खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026
तीनदिवसीय संभागस्तरीय आयोजन का शानदार समापन
भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया
आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम
सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृत