February 11, 2026 1:35 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

कलेक्टर ने ली पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक
सतत मॉनिटरिंग एवं तय समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

अंबिकापुर 09 फरवरी 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज ग्रामीण आवास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जनमन आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 32,195 आवासों में से 18,262 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष अपूर्ण आवासों को माहवार लक्ष्य के अनुसार शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही 5,487 अप्रारंभ आवासों को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनमन आवास योजना की समीक्षा में बताया गया कि स्वीकृत 2,565 आवासों में से 1,371 आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष आवासों में से 524 को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने विशेष रूप से जनपद पंचायत मैनपाट, बतौली, सीतापुर एवं लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनमन आवासों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत भी प्रगति की समीक्षा की गई। योजना के तहत जनपद पंचायत अम्बिकापुर में 48, बतौली में 18, लखनपुर में 111, मैनपाट में 37, सीतापुर में 23 तथा उदयपुर में 44, कुल 471 आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनांतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही पीएम आवास योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) – 2026 के अंतर्गत सुनवाई और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी तक जारी
जिले के दो विधानसभा प्रेमनगर और भटगांव में शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूर्ण
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को

प्रकृति, संस्कृति और मनोरंजन का त्रिवेणी संगमः 13 फरवरी से सजेगा तीन दिवसीय ’मैनपाट महोत्सव’ का भव्य मंच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर महोत्सव में बिखेरेंगी जलवा
एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा ’छत्तीसगढ़ का शिमला’

Cricket Live Score

Rashifal