April 29, 2026 10:36 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
’बिहान’ ने बदली जल कुमारी की तकदीर, अभावों से निकलकर बनीं ’लखपति दीदी’
आजीविका की अलग-अलग गतिविधियों से हो रही अच्छी आमदनी

अम्बिकापुर 11 मार्च 2026/  ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) एक वरदान साबित हो रहा है। इसकी एक जीवंत मिसाल ग्राम गुमगरा खुर्द की रहने वाली श्रीमती जल कुमारी तिग्गा हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और सरकार की योजनाओं के सही उपयोग से अपनी गरीबी को मात देकर एक नई पहचान बनाई है।

अंधेरे से उजाले की ओर एक कदम
जल कुमारी बताती हैं कि साल 2013 से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी। उन्हें बैंकिंग कार्यों और सरकारी योजनाओं की कोई जानकारी नहीं थी। 16 मार्च 2013 को जब वे महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, तो उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई। समूह के माध्यम से छोटी-छोटी बचत की आदतों ने उन्हें आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया।

सूकर पालन से शुरू हुआ स्वावलंबन का सफर
समूह से जुड़ने के बाद जल कुमारी को रिवॉल्विंग फंड (RF) के रूप में वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने इस राशि से महज 1,500 रुपये का ऋण लेकर सूकर पालन शुरू किया। इस छोटे से निवेश ने उन्हें सालाना 30 से 35 हजार रुपये की आमदनी करानी शुरू कर दी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

व्यापार में विस्तार और बहुआयामी आय
अपनी सफलता को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सामुदायिक निवेश कोष (CIF) से 70,000 रुपये का लोन लिया। इस राशि से उन्होंने न केवल किराना दुकान खोली, बल्कि आटा चक्की और धान चक्की भी लगाया। उन्होंने सिर्फ 2 बकरियों से बकरी पालन शुरू किया था, जो आज बढ़कर 17-18 बकरियों का झुंड बन चुका है। इससे उन्हें सालाना 25 से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। आज जल कुमारी की कुल सालाना आमदनी डेढ़ से दो लाख रुपये तक पहुँच गई है।

च्चों का भविष्य और नई पहचान
जल कुमारी की आंखों में सबसे बड़ी चमक अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर है। वे गर्व से कहती हैं कि आज उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत है कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पा रही हैं। वह ’बिहान’ को अपनी नई पहचान का आधार मानती हैं।

शासन की योजना से मिली आत्मनिर्भरता
अपनी खुशहाली का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को देते हुए जल कुमारी ने  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से आज गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ रही हैं।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

– 1 मई से 30 मई  तक चलेगा मकानसूचीकरण कार्य – एचएलओ ऐप के माध्यम से होगी डेटा एंट्री

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

– 12वीं में 86.46 प्रतिशत व 10वीं में 82.75 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

– पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं के परिणाम में 14 प्रतिशत व 10वीं में 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

– बेटियों ने एक बार फिर मारी बाजी, बालकों से आगे रहीं बालिकाएं

भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026‘ का आयोजन

21, 22 एवं 23 अगस्त को सर्वाेच्च न्यायालय परिसर में लगेगी विशेष लोक अदालत

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास

सुलह बैठकों का दौर 21 अप्रैल से आरंभ – गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026

‘सही दवा – शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

– सहायक संचालक एवं औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच कर 03 प्रकार की औषधियां की फ्रीज

27 अप्रैल से 11 मई तक लगातार जारी रहेगा अभियान – सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का सूरजपुर प्रवास

– सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास भोजन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा

– उचित मूल्य दुकानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर जताई अप्रसन्नता

– अनियमितता बरतने वाली दुकान संचालक एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

‘‘डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी‘‘ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ

– छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की नई पहल – श्रमिकों को कौशल अनुसार मिलेगा त्वरित रोजगार

– नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार मिलेंगे उपयुक्त श्रमिक, रोजगार प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी

– गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप्लिकेशन