April 29, 2026 10:36 pm

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं आदिवासी समाज के लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का विरोध जताते हुए बंगाल सरकार ममता बनर्जी का किया पुतला दहन

अम्बिकापुर
भाजपा सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं आदिवासी समाज के लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय घड़ी चौक पर ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध जताया। अजजा मोर्चा भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष बिंदेश्वरी पैकरा के नेतृत्व  एवं भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष की उपस्थिति में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनजाति समाज के लोग घड़ी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने कहा कि बंगाल की ममता सरकार ने राष्ट्रपति और आदिवासी समाज को अपमानित करने की सारी हदें पार कर दी , उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान करके ममता बनर्जी ने राजनैतिक मर्यादाओं को तार तार कर दिया है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं ।

अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदेश्वरी पैकरा ने कहा कि राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल दौरे पर थीं। ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए कार्यक्रम के लिए स्थान एवं सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की। राष्ट्रपति मुर्मू को रिसीव करने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं गईं और प्रशासन को भी इसमें शामिल होने से रोका गया। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में संथाल समाज के लोगों को शामिल होना था, लेकिन ममता सरकार ने उन्हें भी रोका, हमारा आदिवासी समाज ममता सरकार के इस कृत्य का विरोध करता है ।

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की यह घोर लापरवाही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रत्यक्ष अपमान है। एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने के नाते उनका सम्मान हम सबका सम्मान है। ममता बनर्जी ने न केवल प्रोटोकॉल तोड़ा, बल्कि आदिवासी समाज को भी अपमानित किया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और ऐसी घटनाओं के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।

पुतला दहन में पूरन टेकाम, निश्चल प्रताप सिंह, रुपेश दुबे, अंकित तिर्की, बंशीधर उरांव, अनिल निराला, कमलेश टोप्पो, रविकांत उरांव, अनिल तिवारी, महेंद्र सिंह, सुशीला मिंज, रजनी बिंद, अवधेश केरकेट्टा, दुर्योधन पैकरा, संजय कुसरो, अर्जुन मुंडा, शिवमंगल सिंह, परमेश नेताम, जितेंद्र कुजूर, बिहारीलाल उरांव, उमेश अग्रवाल, दिनेश शुक्ला, अरविंद गुप्ता, सतीश सिंह, सत्यम सिंह, गोल्डी बिहाड़े, कुणाल सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

– 1 मई से 30 मई  तक चलेगा मकानसूचीकरण कार्य – एचएलओ ऐप के माध्यम से होगी डेटा एंट्री

– कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

सूरजपुर जिले का छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

– 12वीं में 86.46 प्रतिशत व 10वीं में 82.75 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

– पिछले वर्ष की तुलना में 12वीं के परिणाम में 14 प्रतिशत व 10वीं में 11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

– बेटियों ने एक बार फिर मारी बाजी, बालकों से आगे रहीं बालिकाएं

भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026‘ का आयोजन

21, 22 एवं 23 अगस्त को सर्वाेच्च न्यायालय परिसर में लगेगी विशेष लोक अदालत

न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास

सुलह बैठकों का दौर 21 अप्रैल से आरंभ – गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026

‘सही दवा – शुद्ध आहार‘ अभियान के तहत सूरजपुर जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

– सहायक संचालक एवं औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोरों की जांच कर 03 प्रकार की औषधियां की फ्रीज

27 अप्रैल से 11 मई तक लगातार जारी रहेगा अभियान – सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का सूरजपुर प्रवास

– सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास भोजन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा

– उचित मूल्य दुकानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर जताई अप्रसन्नता

– अनियमितता बरतने वाली दुकान संचालक एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal

‘‘डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी‘‘ मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ

– छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की नई पहल – श्रमिकों को कौशल अनुसार मिलेगा त्वरित रोजगार

– नियोक्ताओं को आवश्यकतानुसार मिलेंगे उपयुक्त श्रमिक, रोजगार प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी

– गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप्लिकेशन