June 14, 2026 4:28 am

जो सच बोलता है।

15 Best News Portal Development Company In India

जो सच बोलता है।

सफलता की कहानी
महतारी वंदन योजना से संवर रही बच्चों की शिक्षा और भविष्य

अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली राशि से ग्रामीण महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी होने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है।

योजना की 25वीं किस्त जारी होने पर हितग्राही महिलाओं में खुशी का माहौल है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरबार की रहने वाली लाभान्वित महिला श्रीमती सरिता राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1000 की राशि उनके परिवार के लिए काफी सहायक सिद्ध हो रही है। इस राशि से घर की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाती है और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी मदद मिलती है। साथ ही वे थोड़ी-बहुत बचत भी कर लेती हैं।

उन्होंने कहा कि 8 मार्च 2026 को योजना की 25वीं किस्त प्राप्त होने से वे बेहद खुश हैं। सरिता राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता बनकर सामने आई है। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को निरंतर सहयोग मिल रहा है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Picture of Mahi singh Rajput

Mahi singh Rajput

Contact for news Advertisement 8120295352

Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन तिहार 2026ः विकासखंड लुण्ड्रा के रीरी क्लस्टर में समाधान शिविर का आयोजन
विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से मिली योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने सुनीं ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Cricket Live Score

Rashifal